जौनपुर : जमीनी विवाद चले ईट पत्थर, हुई हवाई फायरिंग
कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को लिया हिरासत में
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के दीपाईपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी पक्ष के लोग लामबंद होकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले और हवाई फायरिंग की गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के दीपाईपुर गांव में बलई बिंद और पूर्व प्रधान रामबली बिंद के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष लामबंद होकर आमने-सामने हो गए विवाद बढ़ा तो देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईट पत्थर चलने लगे इसी दौरान एक युवक द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग भी की गई। इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है।

Comments
Post a Comment