जौनपुर : "भारत की बेटियां, सम्मान और सुरक्षा" विषय पर रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

जौनपुर :  "भारत की बेटियां, सम्मान और सुरक्षा"  विषय पर रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने  मंगलवार को इण्डिया डाटर कैम्पेन - 2019 के अन्तर्गत  "भारत की बेटियां, सम्मान और सुरक्षा"  विषय पर बेटियों के प्रति  रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली उप जिलाधिकारी आवास से निकल कर रोडवेज, रेवले क्रासिंग से होते हुए जेसीज चौक पहुँची। जहां बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज से होते हुए श्रीरामपुर रोड, स्टेशन रोड, डाक बंगला रोड से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। जहां  'बेटियों का सम्मान करो' विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अधिवक्ताओं की खूब वाहवाही लूटी। साथ ही अधिवक्ताओं ने छात्राओं द्वारा लगाएं गए पोस्टर प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

 इस के बाद रैली तहसील परिसर से निकल कर योगी आदित्यनाथ तिराहा से होंते हुए विद्यालय पर सम्पन्न हुई। इस अवसर रीता जायसवाल, डा. मौलश्री चित्रवंशी, अधिवक्ता लाल चन्द्र गौतम, राकेश कुमार, राम तीरथ, अयोध्या प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, संगीता जायसावाल, गीता जायसवाल, पूनम जायसावाल, किरण मौर्या, रोमा मौर्या, नीलम पाल, सुमन यादव, अल्पना सिंह आदि मौजूद रहीं।

Comments