जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान "सुजल" के तहत स्थापित हुआ आरओ प्लांट
सर सैय्यद अस्पताल व कूबा इंटनेशनल स्कूल हुए लाभान्वित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के क्रम में जेसीआई शाहगंज संस्कार ने शुक्रवार को नगर के सर सैय्यद अस्पताल व आजाद क्रासिंग स्थित कूबा इंटरनेशनल स्कूल में सुजल योजना के तहत आरओ प्लांट की स्थापना किया गया योजना में आने वाले खर्च की पूरी जिम्मेदारी संस्था ने उठाया।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद संस्था के जोन डायरेक्टर वृद्धि एवं विकास जेसी गुलाम साबिर ने कहा कि इस योजना से सैकड़ो मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ ही हजारों बच्चों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लिया है। कूबा स्कूल में स्थापित आरओ प्लांट की क्षमता जहां पांच सौ लीटर है वहीं सर सैय्यद अस्पताल में लगने वाले प्लांट की क्षमता पचास लीटर है।
इस दौरान जेसी एखलाक खान, जेसी जेसी मोहम्मद आसिफ के अलावा संस्था के सचिव जेसी हसन मेंहदी आदि लोग उपस्थित रहे। आभार संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह ने व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment