जौनपुर : अधिवक्ता समिति शाहगंज ने जनहित के लिए अपराध निरोधक कमेटी को दिया पूर्ण समर्थन

जौनपुर : अधिवक्ता समिति शाहगंज ने जनहित के लिए अपराध निरोधक कमेटी को दिया पूर्ण समर्थन


शाहगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेल फाटक पर अंडरग्राउंड सबवे बनाने की मांग के समर्थन में  अधिवक्ता समिति ने दिया पत्रक 


शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7 
                  स्थानीय तहसील अधिवक्ता समिति ने अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज तहसील अध्यक्ष द्वारा नगरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए उठाये गये सराहनीय कदम में सहयोग के लिए कंधा से कंधा मिलाया है। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष एड. राजदेव यादव, महामंत्री एड. लाल चन्द्र गौतम द्वारा अपराध निरोधक कमेटी के नगर अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि को बधाई देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर अधिवक्ता संघ आपकी संस्था के साथ है। अधिवक्ता समिति आपके मांगों के साथ साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

बतातें चले कि नगर के समाजसेवी आरटीआई एक्टिविस्ट तथा थाना अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरी द्वारा नगर के 62 (ए) रेल फाटक जो रोडवेज एवं सरकारी अस्पताल के बीच से गुजरती है इस फाटक से आए दिन नगर में भीषण जाम लगता है इधर उधर आने जाने वाले यात्रियों, राहगीरों को घंटों कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ता है एवं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब को देखते हुए प्रशांत अग्रहरी द्वारा रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर मांग की है कि रेल फाटक 62(ए) फाटक से होने वाले जाम से निजात के लिए अंडरग्राउंड सब वे बनाया जाए इसके लिए प्रशांत अग्रहरि व इंद्रमणि दुबे दोनों लोग पिछले माह रेल मंडल प्रबंधक(लखनऊ)से शाहगंज में सब वे निर्माण की मांग की थी।

इस संदर्भ में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष एड राजदेव यादव व महामंत्री एड लाल चन्द्र गौतम ने अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह व संस्था अध्यक्ष प्रशांत कुमार अग्रहरि को एक समर्थन पत्र सौंप कर जनहित के मुद्दों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया।


Comments