जौनपुर : जनपद की बेटी विदुषी को मिला काशी गौरव सम्मान

जौनपुर : जनपद की बेटी विदुषी को मिला काशी गौरव सम्मान


जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7  
                     जनपद की बेटी बाल गायिका विदुषी वर्मा को वाराणसी के पराड़कर भवन में देव मानव सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आयोजित काशी गौरव सम्मान समारोह में काशी राजघराने की राजकुमारी कृष्णप्रिया ने काशी गौरव रत्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विदुषी ने गणेश वंदना से किया। 

विदित हो की महज 11 वर्ष की उम्र में विदुषी अनेक बड़े मंचो पर अपनी मनमोहक सुरीली आवाज के द्वारा अपनी प्रतिभा से लोगों को मन्त्र मुग्ध कर चुकी है। विदुषी के भजन संग्रह राम नाम का अमृत पी ले, हे गणेश देवा, गंगा बहती जाये, सबसे कहती जाये काफी लोकप्रिय रही। विदुषी मूलतः त्रिलोचन महादेव की निवासिनी है। इनके पिता विनय वर्मा पेशे से अध्यापक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, माधुरी श्रीवास्तव, प्रेमनाथ मिश्र, आर. के .चौधरी, बिभव सिंह , वंदना दुबे इत्यादि विशिष्टजन उपस्थित रहे।


Comments