जौनपुर : हौसला बुलंद बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, हालत नाजुक
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां मोड़ पर पल्सर बाइक सवार तीन की संख्या में हौसला बुलंद बदमाशों ने दूल्हे की कार को रोककर दूल्हे को गोली मार कर असलहा लहराते फरार हो गए। गोली दूल्हे की पीठ में लगी। मौके पर मौजूद बारातियों ने आनन-फानन में दुल्हे को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक अम्बेडकर नगर जनपद के मालीपुर थानान्तर्गत अवसानपुर बरौली गांव निवासी विकास मिश्रा पुत्र नारायण प्रसाद मिश्रा का विवाह सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय की पुत्री पुष्पांजलि से तय हुआ था। जिसकी बारात गुरुवार की देर शाम रामनगर कटघर जा रही थी। बारात में दूल्हे की कार आगे चल रही थी। दुल्हे की कार अरसियां मोड़ से जैसे ही सुल्तानपुर शाहगंज मार्ग पर कार पहुंची पल्सर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश हौसल बुलंद बदमाशों में पीछे बैठा बदमाश कार रुकते ही दूल्हे को लक्ष्य साधकर फायर झोंक दिया। गोली दूल्हे के पीठ से लगकर सीने में आ फंसी। आनन-फानन में बाराती घायल को लेकर शाहगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही विवाह मण्डप में सन्नाटा छा गया। कन्या पक्ष के लोग भी जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हो गये।


Comments
Post a Comment