जौनपुर : समाजसेवी अशोक सिंह ने अनाथ बच्चों में बाँटी ईद की खुशियाँ
नये कपड़े पाकर कोचिंग सेंटर के यतीम बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान
चुनाव परिणाम से बेपरवाह अशोक सिंह ने शुरु कर दी समाजसेवा, समाजसेवा के जज्बे को दिल से सैल्यूट
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी समाजसेवी अशोक सिंह चुनाव परिणाम की चिंता से बेखबर होकर समाज सेवा शुरू कर दी है। श्री सिंह ने जौनपुर नगर के बदलापुर पड़ाव स्थित यतीम बच्चों के लिए चलाए जा रहे निशुल्क जहरा कोचिंग सेंटर में पहुंचकर गरीब बच्चों को नए कपड़े दिए। जिससे वे अपनी ईद मना सकें। समाजसेवी अशोक सिंह के द्वारा किए गए इस समाज सेवा की सर्वत्र चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव लड़ने के दौरान प्रत्याशी बड़े बड़े वादे भले ही करते हैं लेकिन मत पड़ जाने के बाद कोई भी प्रत्याशी प्रायः नहीं दिखाई देता वह भी परिणाम आने के पहले !
सूत्रों के मुताबिक बदलापुर पड़ाव स्थित जहरा कोचिंग सेंटर में 6 सगी बहनों द्वारा अनाथ और गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। यहां तक कि उन्हें कॉपी किताब व अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इस कोचिंग सेंटर में 75 अनाथ बच्चे पढ़ते हैं। यह बच्चे ईद की खुशियां मना सके इसके लिए कोचिंग संचालक रजिया सुल्तान ने समाजसेवी अशोक सिंह को इस बात से अवगत कराया श्री सिंह ने तत्काल कोचिंग सेंटर पहुंचकर सभी अनाथ बच्चों को नए कपड़े वितरित किए।
समाजसेवी अशोक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इन गरीब बच्चों को नये कपड़े देकर काफी खुशी महसूस हो रही है। मेरे जीवन में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गरीब बच्चों को इस कोचिंग सेंटर द्वारा दी जा रही निशुल्क शिक्षा काबिले-तारीफ़ है। मैं भविष्य में भी इस संस्था और इन बच्चों के लिये जो कुछ भी हो सकेगा करता रहूँगा।
अन्त में कोचिंग सेंटर की संचालक रजिया सुल्तान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रजिया सुल्तान, रुखसार खान, फरहद,रेशमा, निकहत, चंदा, सीमा, सैफ, मोनी और सलीम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment