लखनऊ : एयरलाइंस के सीएमडी करन तिवारी ने थामा भाजपा का दामन
समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव थे करन तिवारी
लखनऊ।
तहलका 24x7
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रहे करन तिवारी ने समाजवादी पार्टी से त्याग पत्र देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। श्री तिवारी ने निवर्तमान केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के उत्तर प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस बाबत उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में मिली हार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी 3 बड़े चुनाव हारी है। सपा कार्यकर्ता होने के नाते मैं हमेशा पार्टी के लिये तन-मन से समर्पित रहा हूं परन्तु शीर्ष नेतृत्व के उदासीन रवैये से उन्हें निराशाओं का सामना करना पड़ा। इसी से आहत होकर मैंने स्वयं समाजवादी पार्टी से अलग करने का मन बनाया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं श्री नड्डा ने भाजपा के प्रति पूर्ण समर्पण व्यक्त करते हुये श्री तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया। बता दें कि श्री तिवारी वाराणसी के राइप एयरलाइंस के सीएमडी हैं जो काफी लम्बे समय से सपा से जुड़े रहने के साथ तमाम सामाजिक सहभागिता देते हैं।
इस मौक़े पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रवक्ता सुधांशु सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा करन तिवारी मेरे दोस्त के साथ साथ हर तरह के समाज हितैषी होने के कारण तिवारी युवाओं में काफी लोकप्रिय है निश्चित ही आने वाले समय में सपा को काफी नुकसान देखने को मिलेगा।

Comments
Post a Comment