जौनपुर : अबूझ पहेली हत्याकाण्ड ! त्रिकोणीय प्रेम प्रपंच में की गई थी युवक की हत्या

जौनपुर : अबूझ पहेली हत्याकाण्ड ! त्रिकोणीय प्रेम प्रपंच में की गई थी युवक की हत्या

गत पांच मई को बैंकर्स कालोनी के समीप मिला था युवक का खून से लथपथ शव

परिजनों ने युवक की हत्या किये जाने की जताई थी आशंका 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                  नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित बैंकर्स कालोनी के समीप बीते पांच मई को हत्या कर फेंके गए युवक के शव की शिनाख्त के बाद अब मृतक के दादा की तहरीर पर एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या आशनाई व प्रेम त्रिकोण के चलते किए जाने की बात सामने आई।


मृतक की शिनाख्त नगर के भादी मोहल्ला निवासी मेहंदी हसन के पुत्र फरहान अहमद खान (24) के रुप में हुई। परिजनों के शिनाख्त बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया जिसमें नगर से सटे एक गांव निवासी एक युवती से मृतक के प्रेम संबंध की बात सामने आई। सूत्र बताते हैं कि उक्त युवती का मृतक फरहान के एक साथी का संबंध पहले से था। फरहान साथी के साथ उसकी प्रेमिका के पास जाया करता था। बाद में लड़की से फरहान की नजदीकी हो गई और लड़की ने फरहान के साथी से दूरी बना ली। यह बात फरहान के साथी को नागवार गुजरी। इस प्रेम त्रिकोण में फरहान की हत्या उसके साथी ने अपने दूसरे अन्य दो साथियों के साथ मिलकर कर दी। हत्या के बाद दुर्घटना साबित करने के लिए उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। कोतवाली में मृतक के पिता मेहंदी हसन की तहरीर पर अंकित उर्फ आकाश मौर्य निवासी मौर्या पुस्तकालय नई आबादी व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचने पर प्रेमिका भी घर से फरार बताई जाती है।

Comments