जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वाधान में प्रयास दिवस के रूप में मनाया गया मासिक धर्म दिवस

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वाधान में प्रयास दिवस के रूप में मनाया गया मासिक धर्म दिवस


बीडीएस शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई जागरूकता गोष्ठी, विसंगतियों एवं भ्रान्तियों के प्रति किया गया जागरूक 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                    जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वाधान में 28 मई मासिक धर्म दिवस को प्रयास दिवस के रूप में मनाते हुए एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को वरिष्ठ चिकित्सक डा. मौलश्री चित्रवंशी ने बतौर  मुख्य अतिथि संबोधित किया। बीडीएस शिक्षण संस्थान, सुरिस में आयोजित उक्त गोष्ठी में डा. चित्रवंशी ने बच्चियों को मासिक धर्म चक्र तथा इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जरा सी भी असावधानी कई तरह की गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। समाज में इस विषय पर कोई भी बात नहीं करना चाहता है या फिर यूं कह लीजिए कि इस पर बात करना एक तरह से शर्म का विषय माना जाता है। लेकिन जैसे-जैसे समाज मे जागरूकता बढ़ रही है लोगों की झिझक भी खत्म हो रही है। जेसीआई संस्कार का यह प्रयास निश्चित रूप से सामाजिक बदलाव लाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। 

इस दौरान साठ बच्चियों को सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही इसके उपयोग के लिए लोग गंभीर बने इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में जेसी राजेश चौबे, जेसी आसिफ, जेसी डा. आलोक सिंह पालीवाल, जेसी श्रीश गुप्ता, आभार संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह तथा सचिव हसन मेंहदी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

Comments