जौनपुर : अधिवक्ता के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से अधिवक्ताओं में शोक
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
तहसील अधिवक्ता भोला नाथ यादव के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर सोमवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक जताते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रख गोलोक वासी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संचालन महामंत्री लालचंद गौतम ने किया।
इस मौके पर महंतदेव यादव, रामहित यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामफेर गुप्ता, हरिनंदन उपाध्याय, धनंजय सिंह, प्रदीप निगम, बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment