जौनपुर : मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ को सौंपा पत्रक

जौनपुर : मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ को सौंपा पत्रक


रोडवेज समीप रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए की गई मांग


नगर के फाटक संख्या 62(ए) के बंद होने के कारण भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए अपराध निरोधक कमेटी की नेक पहल



शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7 
                         स्थानीय थाना अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज तहसील अध्यक्ष व उनके कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नगरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। उनके द्वारा उठाई गई सराहनीय कदम में सहयोग के लिए विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा भरपूर साथ देने की अपील किया है। इसी क्रम में समाजसेवी आरटीआई एक्टिविस्ट तथा थाना अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरी द्वारा नगर के 62 (ए) रेल फाटक पर लगने वाले जाम के प्रति एक बार पुनः स्थानीय रेलवे स्टेशन पर डीआरएम को पत्रक सौंप उनसे नगर की जन समस्याओं के बाबत बातचीत कर अवगत कराया। 


बतातें चले कि रेल फाटक 62 (ए) के बंद होने से नगर में भीषण जाम लग जाता है। नगरवासियों की ये ज्वलंत समस्या दशकों से चली आ रही है राजनैतिक पार्टियां सिर्फ अपने वादे कर शाहगंज की ज्वलन्त समस्या ओवर ब्रिज, सम वे के वादे को दरकिनार कर देते है। ऐसे में प्रशांत अग्रहरि द्वारा नगर में होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहल की है। गुरुवार को उन्हें आनन फानन में जानकारी हुई कि रेल मण्डल प्रबंधक संजय त्रिपाठी वाराणसी की तरफ से लखनऊ की ओर निरीक्षण करते हुए जा रहे है ऐसे में डीआरएम के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचते ही कमेटी के संरक्षक ओपी सिंह व इंद्रमणि दुबे, प्रशांत अग्रहरि ने डीआरएम से नगर की समस्याओं के बाबत बात की तो उन्हें बताया कि पूर्व में प्राप्त पत्र मुझे संज्ञान में है आपके पत्र को रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेज कहा गया है कि राज्य सरकार की तरफ से 50% का अनुदान दिया जाय तो शाहगंज में ओवरब्रिज निर्माण कराया जा सकता है रेल मंत्रालय इस ओर प्रयासरत है इस अवसर पर स्टेशन मास्टर, रेल अधिकारियों सहित आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव व मौजूद रहे। 

Comments