जौनपुर : नशीली दवा के साथ जहरखुरान गिरफ्तार

जौनपुर : नशीली दवा के साथ जहरखुरान गिरफ्तार


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सोमवार की अपराह्न चेकिंग के दौरान एक जहरखुरान आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। जहरखुरानों के सदस्य को 120 ग्राम अल्प्राजोलम (नशे की दवा) के साथ आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नदीम शाह पुत्र हैदर अली शाह निवासी कुंजियारी, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ बताया। फिलहाल रेलवे पुलिस ने आरोपित युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments