जौनपुर : प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन का पुनर्गठन

जौनपुर : प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन का पुनर्गठन 


सर्वसम्मति से नामित अध्यक्ष का किया गया सम्मान 


जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                       जिला मुख्यालय स्थित शगुन पैलेस में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (PSPSA) जौनपुर की जिला कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा बनारस मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र, जौनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला महामंत्री विकास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को सर्व सम्मति से नामित किया गया। 

वहीं नई कार्यकारणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। प्रदेश अध्य्क्ष विनय कुमार सिंह, महामंत्री आशुतोष मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह एवं प्रदेशीय संगठन मंत्री अरविंद मिश्र द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। लखनऊ से मनोज यादव, पीयूष त्रिपाठी और योगेश सिंह सहित कई प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments