जौनपुर : श्रीराम लीला समिति की खुली बैठक शुक्रवार को कलेक्टरगंज फड़ पर
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
श्री रामलीला समिति का संशोधित संविधान कलेक्टरगंज फड़ पर दिनांक 31 मई शुक्रवार सायं पांच बजे खुली बैठक में नागरिकों के बीच में रखा जाएगा। बैठक में आम नागरिकों द्वारा पास संविधान ही लागू किया जाएगा। भविष्य में श्रीराम लीला समिति का संचालन उसी अनुरूप किया जाएगा। उक्त निर्णय संरक्षक मंडल के ओमप्रकाश जायसवाल, जवाहिरलाल अग्रहरि, लालचंद विश्वकर्मा, सुनील जायसवाल, अमरनाथ साहू, अनिल मोदनवाल ने संयुक्त रुप से बैठक के दौरान लिया।
संरक्षक मण्डल के सदस्यों ने समस्त नागरिकों से अपील किया कि निर्धारित तिथि व समय पर कलेक्टर गंज फड़ पर पहुंचकर खुली बैठक को सफल बनाएं।

Comments
Post a Comment