जौनपुर : अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव निवासी दलसिंगार (26) पुत्र राम आशीष मंगलवार की शाम अपने घर से शाहगंज आ रहे थे घर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी सुशीला (50) पत्नी रामचेत चिरैयामोड़ समीप रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Comments
Post a Comment