जौनपुर : कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर दो बाइक बरामद

जौनपुर : कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर दो बाइक बरामद


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                     कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक से दादरपुल पर खड़ा किसी का इंतजार कर रहा है। उक्त बाइक चोर के पास चोरी की बाइक है। सूचना पर उप निरीक्षक चंदन राय, लव कुमार शुक्ला, सुरेश मौर्य हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक से उसकी बाइक होण्डा एचएफ डीलक्स यूपी 62 एजेड 3414 के कागजात आदि मांगे। जिसे न दिखा पाने पर बाइक के साथ युवक को थाने लाए। जहां कड़ाई से पूछताछ के दौरान युवक ने उक्त बाइक चोरी करना स्वीकार किया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने फैजाबाद रोड स्थित गन्ना विकास समिति कार्यालय के पीछे झाड़ी से महरून रंग की बिना नंबर की होण्डा एक्टिवा बरामद किया। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम अजमतुल्ला पुत्र नबीउल्ला निवासी मोहल्ला एराकियाना बताया। युवक पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


Comments