आजमगढ़ : ओरिल बाजार में 5 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

आजमगढ़ : ओरिल बाजार में 5 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न 



आज़मगढ़। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहल्का 24x7  
                   जनपद के फूलपुर तहसील अंतर्गत ओरिल बाजार पिपरहिया मैदान में 5 दिवसीय योग शिविर बुधवार को सम्पन्न हुआ। पाचवे दिन मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी अरुण कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया । जिसमें लोगो निरोग तथा स्वस्थ रहने के लिए सूर्य नमस्कार, कपाल भाँति, वायु प्राणायाम, उज्जायी, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, यागिंग, जागिंग आदि का प्राशिक्षण दिया गया।  

इस दौरान मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि  योग ऋषि स्वामी राम देव जी की संकल्पना है कि करे योग, रहे निरोग के तहत आपके जिले में योग शिक्षक तैयार कर गांव स्तर पर योग के माध्यम से स्वस्थ भारत एवं वैभव भारत के निर्माण के लिए पतंजलि योग समिति के द्वारा किया जा रहा है ।
इस योग में मण्डल प्रभारी आज़मगढ़ अरुणकुमार, योग गुरु बाबा राम देव शिष्य लालचन्द, योग बैद्य महेश नारायण जी द्वारा लगातार निरोग रहने के लिए ग्रामीणों को योगाभ्यास कराकर लोगो प्रशिक्षित किया गया। अध्यक्षता जिला ग्रामीण प्रभारी लालधारी एवं संचालन गुलाब चंद ने किया। इस अवसर पर तहसील प्रभारी  आशुतोष, बिक्रम, बांकेलाल, मधुसूदन, राजेश कुमार, सियाराम गुप्ता, बांकेलाल आदि लोग रहे।


Comments