आजमगढ़ : कार और बाइक की भीषण टक्कर में मौके पर ही 2 की दर्दनाक मौत, 2 गम्भीर रूप से घायल

आजमगढ़ : कार और बाइक की भीषण टक्कर में मौके पर ही 2 की दर्दनाक मौत, 2 गम्भीर रूप से घायल


फूलपुर। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7 
                     कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को अल सुबह करीब साढ़े 6 बजे बाइक व कार की भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन में से दो सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। 

ब्रज बिहार थाना लिक रोड गाजियाबाद निवासी राकेश पुत्र ध्रुव अपनी इंडिका कार से आज़मगढ़ से सुल्तानपुर जा रहे थे। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप पहुंचे कि कार का अगला टायर फट गया और कार अनियन्त्रित हो गयी। जिसकी चपेट में सामने से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन व्यक्ति हो गये। जिसमें बाइक सवार दो की घटना स्थल पर मौत हो गई। मरने वालों में रमेश यादव 32 पुत्र राम अवध यादव ग्राम भरौली थाना सरायमीर व राजू यादव 26 पुत्र साहब राज यादव निवासी ग्राम भुड़की थाना देवगांव थे। 

अन्य बाइक सवार संजय यादव 27 निवासी ग्राम भुड़की थाना देवगांव व घायल कार सवार राकेश को कोतवाली पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उक्त घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments