नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा बसपा - द्रमुक को, कांग्रेस का 18 प्रदेशों में नहीं खुल सका खाता

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा बसपा - द्रमुक को, कांग्रेस का 18 प्रदेशों में नहीं खुल सका खाता 


सपा ने अपने वजूद को दांव पर लगा कर पुनर्जीवित किया बहुजन समाज पार्टी को


बसपा उत्तर प्रदेश में 10 सीटें जीती, 2014 में वह यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई थी


पंजाब, केरल, तमिलनाडु में कांग्रेस को 30 सीटें मिलीं, 2014 के मुकाबले 19 सीटें ज्यादा


द्रमुक ने तमिलनाडु में 23 सीटें हासिल कीं, पिछली बार वह यहां खाता भी नहीं खोल पाई थी



नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7
                 लोकसभा चुनाव 2019 में क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा फायदा द्रमुक और बसपा को मिला है। 2014 लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां खाता तक नहीं खोल पाई थीं। इस बार द्रमुक ने तमिलनाडु की 23 और बसपा ने उत्तरप्रदेश की 10 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाता नहीं खोल पाई।

#  कांग्रेस का स्कोर यहां रहा निल बटा सन्नाटा


कांग्रेस पार्टी को राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादरा-नागर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में एक भी सीट नहीं मिली। जबकि कांग्रेस ने पंजाब, केरल, तमिलनाडु की सीटें बढ़ाईं। 

# आंध्र में वाईएसआर कांग्रेस ने बाजी पलटी


आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। 25 लोकसभा सीटों वाले राज्य में रेड्डी की पार्टी 22 सीटों पर जीती जबकि तेदेपा को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली। पिछले लोकसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को 8 और तेदेपा को 15 सीटें मिली थीं।



Comments