जौनपुर : पिलकिछा घाट पर एक साथ जली तीन जिगरी दोस्तों की चिताएं

जौनपुर : पिलकिछा घाट पर एक साथ जली तीन जिगरी दोस्तों की चिताएं


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
                      पिलकिछा घाट के आदि गंगा गोमती के तट पर शुक्रवार की सुबह तीन जिगरी दोस्तों के शव अलग-2 चिताओं पर जलता देख उपस्थित लोगों का कलेजा फट गया। लोग इतने गमजदा थे कि आपस में बात करते वक्त आंखों से अश्रुओं की धारा बरबस ही छलक जा रही थी। क्षेत्रवासी विश्वास ही नही कर पा रहे थे कि उनके साथ हमेशा उठने बैठने वाले साथी अब इस दुनिया मे नही रहे। एक साथ आठ नौजवानों की मौत से परिजनों समेत नात रिश्तेदार, हित कुटुम्ब सहित गॉव के अन्य लोगों को गहरा सदमा लगा है। अन्त्येष्टिस्थल पर चर्चा के दौरान लोगों ने कहा दुर्घटना में सभी मृत युवक सामान्य परिवार से शिक्षित लोग थे।सभी लोग परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे।

ओइना गॉव निवासी कमलेश यादव, राकेश यादव तथा देवरामपुर, बदलापुर गॉव निवासी सदाफल के शवों की अन्त्येष्टि उनके परिजनों ने पिलकिछा घाट पर कर दी। कमलेश को मुखांग्नि उनके पिता नन्दलाल, मां बाप की इकलौती सन्तान राकेश को मुखांग्नि उनके पिता उमाशंकर उर्फ नाटे यादव तथा सदाफल को मुखांग्नि उनके 14 वर्षीय पुत्र सिंटू ने दी।


Comments