जौनपुर : दिल्ली से कमाकर लौट रहे दो यात्री हुए जहरखुरानी के शिकार

जौनपुर : दिल्ली से कमाकर लौट रहे दो यात्री हुए जहरखुरानी के शिकार


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   दिल्ली से कमाकर घर लौट रहे दो यात्रियों को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाकर नगदी व सामान पार कर दिया। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

रंजन चौहान (30) पुत्र बासू चौहान निवासी तुलसीपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा व विनय प्रताप चौहान (25) पुत्र रामसुख निवासी दुर्जनपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में जहरखुरानो ने दोस्ती गांठ कर किसी चीज में नशीला पदार्थ खिला दिया। दोनों के बेहोश हो जाने पर उनके नगदी व सामान से भरा बैग लेकर भाग निकले। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर साथी यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद को दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने यात्रियों को उतारकर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जेब से मिली डायरी व कागजात से यात्रियों की पहचान हो सकी। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी।


Comments