जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार व फरीदुलहक डिग्री कालेज ने संयुक्त रूप से वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों के सहायतार्थ दिया व्हील चेयर

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार व फरीदुलहक डिग्री कालेज ने संयुक्त रूप से वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों के सहायतार्थ दिया व्हील चेयर 


आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव एवं जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद ने संस्था के कार्यों की किया भूरि-भूरि प्रशंसा 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                      वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचकर ट्रेन में सवार होने के लिए परेशानी को दूर करने का एक प्रयास जेसीआई शाहगंज संस्कार व फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज सबरहद के द्वारा किया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव व जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद ने संस्था के लोगों की इस पहल की सराहना की।


स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफार्म तक लाने के लिए कोई साधन न होने से परिजनों को परेशान होना पड़ता रहा। समस्या के निदान का प्रयास करते हुए जेसीआई संस्कार व फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद के प्राचार्य ने सोमवार की देर शाम प्लेटफार्म नंबर चार पर स्थित जीआरपी चौकी व प्लेटफार्म नंबर एक पर आरपीएफ थाने को व्हील चेयर प्रदान किया। प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव व चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद ने कहा कि व्हील चेयर उपलब्ध रहने से काफी राहत मिलेगी। अधिकारी द्वय ने संस्था का आभार जताया।


इस मौके पर मण्डल निदेशक जेसी गुलाम साबिर, अध्यक्ष पंकज सिंह, एख़लाक खान, हसन मेंहदी, डॉ तबरेज आलम, मो. शाहिद नईम, डा. आलोक सिंह पालीवाल, राजेश चौबे, राजेश सिंह, इकरार खान, मो. आसिफ, संतोष पाण्डेय, 
कफील राईन, मिन्हाज एराकी आदि रहे।

Comments