वाराणसी : सरकार की गलत नीतियों से देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है - दीपक सिंह
वाराणसी
घनश्याम गुप्ता
तहलका24x7
देश में हो रहे आम लोकसभा चुनाव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा एवं रालोद के महागठबंधन के बाद बसपा के खाते में आई मछलीशहर (सु) संसदीय सीट के लिए पूर्व विधायक अजगरा त्रिभुवन राम को इस संसदीय क्षेत्र से गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद गुरुवार की रात 8 बजे पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के बडागाँव की धरती से टी राम ने चुनावी शंखनाद किया।
क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी दीपक सिंह के आवास पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश की जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है जो देश के लिए बहुत बड़ा संकट हो गया है यदि केंद्र में गठबंधन की सरकार आई तो हम बेरोजगारों को रोजगार देने का पहला काम करेंगे अब इस देश की जनता जुमलेबाजी से ऊब चुकी है और भाजपा सरकार को इस चुनाव में उखाड़ फेकेगी वहीं समाजसेवी दीपक सिंह ने देश एवं क्षेत्र हित में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील किया।
सभा को गोपाल मिश्र, सुदामा मिश्र, शरद सिंह, मन्नु यादव, रायसाहब विद्रोही एवं कैलाश पाल सहित अन्य सपा, बसपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभा में पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सहित गठबंधन के कार्यकर्ता सभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment