जौनपुर : तहसील प्रशासन व अधिवक्ता संघ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की सायं तहसील प्रशासन व अधिवक्ता संघ ने संयुक्त मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
तहसील मुख्यालय से निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली नई आबादी, रोडवेज, गांधीनगर, कोतवाली चौराहा, जेसीज चौक, मुख्य मार्ग होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा कहा कि लोकतंत्र की नींव तभी मजबूत होगी जब सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर करेंगे। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को बगैर किसी भय के निश्चिंत होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इसके द्वारा न सिर्फ हम राष्ट्र के भविष्य बल्कि अपने भविष्य का भी निर्धारण करते हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार अभिषेक राय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, राम जी चौरसिया, उमेंद्र सिंह, राजीव सिंह डब्लू, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र बहादुर दुबे, राम सहाय यादव, नवल किशोर, अमरेंद्र सिंह, रामहित यादव, मौलश्री चित्रवंशी, संगीता जयसवाल, एकता नीलम यादव, डा. प्रज्ञा चित्रवंशी, प्रीति सिंह, ममता सहित तमाम अधिवक्ता व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment