जौनपुर : मछलीशहर साथी प्रत्याशी टी. राम ने किया मड़ियाहूं विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क
जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से बसपा सपा गठबंधन प्रत्याशी टी. राम ने लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को जनसंपर्क किया। साथी प्रत्याशी का लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।
टी. राम ने पिंडरा विधानसभा के सरायषेख लार्ड में संतोष के घर भेंटवार्ता कर गांववासियों से सम्पर्क किया। उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील किया। इसके बाद मछलीशहर में लोगों से मिलते हुए मड़ियाहूं विधानसभा के अजोशी मंदिर में सपा के विक्रम यादव जिला पंचायत सदस्य और डा. दृगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक किए।
इस मौके पर गुलाब चंद विधायक, संजय सरोज पूर्व प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पारस नाथ पासी, बाबा भैया, विधानसभा पदाधिकारिओं में अध्यक्ष राजदेव पाल, पूर्णमासी चौहान, महावीर मंदिर सेवक गोरख नाथ मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment