जौनपुर : आगरा दुर्घटना में सातवें शव की हुई शिनाख्त, मृतक दीवानी बार मे था अधिवक्ता

जौनपुर : आगरा दुर्घटना  में सातवें शव की हुई शिनाख्त, मृतक दीवानी बार मे था अधिवक्ता


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
               आगरा दुर्घटना में मृत जिले के सातवें शव की शिनाख्त गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी अनिल कुमार गौतम ( 38) पुत्र स्व. राम अवध के रूप में हुई। भटपुरा निवासी पांच भाइयो मे सबसे बड़े अनिल के माँ बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। वह एलएलबी करने के बाद दीवानी बार मे वकालत  करते थे। इसी दौरान उन्होंने नेट की परीक्षा भी पास की थी।वह आगरा अपनी डिग्री के अनुमोदन के लिए जा रहे थे। उन्हें क्या पता  कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मौत आगोश में लेने के लिए हाथ फैलाये खड़ी है।

उनकी मौत से जहाँ पत्नी चंद्रमा देवी की मांग का सिंदूर छिन गया। वहीं दूरी तरफ चार पुत्र अमन (16) अंकित (14) अनुराग (9) नितिन (7) तथा दो पुत्रियां अंजली (12) और आयुषी (7) अनाथ हो गये। शुक्रवार को शव घर पहुचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगे। हर तरफ बस रोने बिलखने की आवाज ही सुनायी दे रही थी। गमगीन माहौल में अनिल कुमार के शव का दाह संस्कार पिलकिछा घाट पर परिजनों ने कर दिया। मुखांग्नि उनके बड़े पुत्र अमन ने दिया।


Comments