जौनपुर : "सारे काम छोड़, दो सबसे पहले वोट दो" नारे के साथ निकली जागरुकता रैली

जौनपुर : "सारे काम छोड़, दो सबसे पहले वोट दो" नारे के साथ निकली जागरुकता रैली 


सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज एवं विश्वनाथ पीजी कालेज के तत्वावधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली 



शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                                  सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज तालीमाबाद सबरहद एवं विश्वनाथ पीजी कालेज कलान परिसर से मंगलवार को एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। विश्वनाथ पीजी कालेज कलान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सेविकाओं द्वारा रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरुक किया गया।

सर सैय्यद कालेज से प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। जो इमरानगंज, सबरहद, डोमनपुर, मजडीहा आदि गांवों में बैण्ड व नारे लगाते हुए भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। पुनः विद्यालय पहुंची रैली गोष्ठी में परिवर्तित हो गयी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान नितांत आवश्यक है। देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे नेता को चुने जो देश तथा समाज का विकास कर सके।अपने उद्बोधन के उपरांत उन्होंने समस्त छात्रों को मतदाता जागरूकता के प्रति शपथ दिलाई। कहा अपने क्षेत्र व गांव में जाकर समस्त मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने व उन्हे बूथ तक ले जाने की शपथ दिलाई। 



वहीं विश्वनाथ पीजी कालेज से प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो महाविद्यालय से निकलकर बीबीगंज बाजार में भ्रमण करते हुए लोगों को मतदान के लाभ और लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी की बात बताते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर अतुल सिंह,  रिजवान खान गौरी, शिशिर कुमार यादव, सेराज अहमद, मिर्जा जरियाब बेग, रियाज अहमद, अरशद अली, अहद अली, यासिर, फूल कुमार प्रजापति, हसनैन नियाजी, दिलीप, साकिब, डा. वेदप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, निखिल दुबे समेत छात्र छात्राएं  मौजूद रहे।


Comments