जौनपुर : जनपद के तीन प्रधानाध्यापकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, निदेशक बेसिक शिक्षा ने जारी की लिस्ट

जौनपुर : जनपद के तीन प्रधानाध्यापकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, निदेशक बेसिक शिक्षा ने जारी की लिस्ट


चयनित हेडमास्टरों ने अपने विद्यालयों को बनाया पूर्णतः हाईटेक, कान्वेंट स्कूलों को दे रहे हैं मात


अभिनव प्राथमिक विद्यालय नटौली के अखिलेश चंद्र मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बासवारी केराकत के विरेंद्र प्रताप यादव एवं बरसठी ब्लॉक के बेलौना प्राथमिक विद्यालय के राजेश उपाध्याय का हुआ चयन



शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7
                              पूरे प्रदेश में एक तरफ जहां प्राथमिक शिक्षा की दयनीय स्थिति को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजने से कतराते है वही पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के 90 शिक्षक ऐसे भी हैं जो अपने विद्यालय को पूर्णतः कॉन्वेंट स्कूल जैसा बना दिया है। उनके विद्यालयों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों जैसी सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध है। प्रदेश सरकार ने ऐसे विद्यालयों का मूल्यांकन कराकर वहां के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करने का फरमान जारी कर दिया है जिसकी तिथि जल्द ही घोषित हो जाएगी। 


प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने व विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऐसे शिक्षकों का प्रदेश स्तर पर कुल 90 प्रधानाध्यापकों का चयन हुआ है उनमें से तीन शिक्षक जौनपुर जनपद के ही है। कई वर्ष पहले ही शाहगंज विकासखंड के अभिनव प्राथमिक विद्यालय नटौली चर्चाओं में आया और जिले के कई विद्यालय अपने विद्यालयों को हाईटेक बनाने में लग गए जिसमें से केराकत ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बासवारी व बरसठी ब्लाक के बेलौना प्राथमिक विद्यालय को वहां के प्रधानाध्यापक अपने प्राथमिक विद्यालय को पूर्णता हाईटेक बना दिया। 


ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह द्वारा निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश निशातगंज लखनऊ को रिपोर्ट भेजा। जिसमे से जिले के 3 शिक्षक के उत्कृष्ट कार्यो को वर्णित किया गया जिसके उपरांत प्रदेश स्तर से समस्त शिक्षकों की कुल 90 सूची बनाई गई जिसमें अभिनव प्राथमिक विद्यालय नटौली के प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बासवारी केराकत के विरेंद्र प्रताप यादव एवं बरसठी ब्लॉक के बेलौना प्राथमिक विद्यालय के राजेश उपाध्याय का चयन राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जिससे जनपद के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।


इस संबंध में प्राथमिक विद्यालय नटौली के प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र मिश्र ने तहलका 24x7 न्यूज़ से विशेष बातचीत में बताया कि विद्यालय पूर्णतः हाईटेक हो चुका है विद्यालय को स्मार्ट बनाने में मुझे शाहगंज के लोगों का जन सहयोग मिला जिसके चलते आज प्राथमिक विद्यालय नटौली में आधा दर्जन गांव के छात्र विद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं। विद्यालय में गत वर्ष 474 छात्र रहे जिसमे गत वर्ष छात्रों का नवीन प्रवेश 214 रहा। 


# अभिनव प्राथमिक विद्यालय में ये है सुविधाएं 


प्राथमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, हाईटेक शौचालय, कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरा, डेक्स बेंच, टाई - बेल्ट, जूता - मोजा, आईकार्ड, ग्रीन बोर्ड, गार्डेन, बाउंड्रीवाल सहित कई सुविधाएं विद्यालय में उपलब्ध है। विद्यालय में प्रवेश कर महसूस होता है कि किसी कान्वेंट स्कूल में हैं।

Comments