जौनपुर : काली चौरा मंदिर शाहगंज में श्रीराम जन्म आज व कलश शोभा यात्रा रविवार को

जौनपुर : काली चौरा मंदिर शाहगंज में श्रीराम जन्म आज व कलश शोभा यात्रा रविवार को



शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                        नगर के पुराना काली चौरा मंदिर पर शुक्रवार की रात्रि में अष्टमी के दिन रात्रि माँ का जागरण किया गया तथा शनिवार अपराहन 12:00 बजे रामजन्म कराया जाएगा एवं शनिवार को ही शाम 5:00 बजे हवन आदि के पश्चात कलश स्थापना व नवरात्रि का समापन होगा। रविवार को शाम 4:00 बजे से उक्त मंदिर से मां की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर भ्रमण करने के उपरांत पुनः पुराना काली चौरा मंदिर पर पहुंच कर आरती के उपरांत समाप्त होगा। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी जयराम माली एवं पुजारी सुशीला माली ने संयुक्त रूप दे देते हुए नगर के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि उक्त सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कार्यक्रम एवं अपने जीवन को सफल बनावे।


Comments