वाराणसी : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दिव्यांग की मौत

वाराणसी : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दिव्यांग की मौत


वाराणसी।
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
              बडागाँव थानाक्षेत्र के बाबतपुर वाराणसी मार्ग पर मध्य रात्रि काजीसराय ओवर ब्रिज के पास सड़क पार करते समय एक 40 वर्षीय दिव्यांग  सेल्समैन को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया उसी समय पीछे से आ रही कई वाहन उसे रौंदते हुए निकल गये जिससे घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह नो इंट्री के लिए पहुंच हरहुआ पुलिस को सेल्समैन का क्षत विक्षत शव मिला। मृतक के पास से मिले आई डी प्रुफ के द्वारा उसकी पहचान करते हुए परिजनों को सुचना दिया गया सुचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के कोईराजपुर गांव निवासी रमेश गौड़ शिवपुर थानाक्षेत्र के चांदमारी में स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर बस से घर के लिये निकला और घटना स्थल के पास बस से उतरकर सड़क क्रास करने लगा और यह घटना घटित हो गई कल रात 11 बजे सेल्समैन ने अपने दिव्यांग पत्नी पार्वती उर्फ पारो को फोन करके सुचना दिया की मैं घर आ रहा हूं। पत्नी पति के आने की आस लगाकर रात भर बैठी रही लेकिन उसे पति के लाश मिलने की सुचना मिली तो वह बदहवास होकर रोने बिलखने लगी। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है वहीं पुलिस चौकी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा था।


Comments