जौनपुर : टैम्पो व बाईक की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल, दो घायल जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर : टैम्पो व बाईक की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल, दो घायल जिला अस्पताल रेफर


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
               तिघरा तिराहे पर शुक्रवार की शाम गन्ना लदे टैम्पू तथा दो बाइकों की टक्कर में बाईक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। उनमें से दो की गम्भीर हालत देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने टैम्पू को कब्जे में लेकर थाने ले आयी तथा आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

डढ़वा गॉव निवासी सत्यपाल  यादव(28वर्ष) जो कि (पंजाब के लुधियाना में सीआरपीएफ में जवान है) , अपनी बाइक से खुटहन से जौनपुर जा रहे थे। उनके साथ उचैना गॉव निवासी देवीलाल(30 वर्ष) तथा गौसपुर निवासी महेंद्र माली भी अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। तिघरा तिराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे टैम्पू की दोनों बाइकों से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे बाइकों पर बैठे तीनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन फानन में तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने बुरी तरह घायल महेंद्र माली तथा सत्यपाल यादव को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जबकि देवीलाल का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।लोगों ने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल महेंद्र माली  आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। मौके पर पहुची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया तथा टैम्पू को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।


Comments