जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। घटना से ट्रेन 40 मिनट विलम्ब से गंतव्य को रवाना हुई।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह आठ बजकर दस मिनट पर अमृतसर से चलकर टाटा को जाने वाली ट्रेन संख्या 18104 जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची प्लेटफार्म पर टहल रहा 28 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन के सामने कूद गया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव हमराहियों के साथ पहुंचकर युवक के शव को ट्रेन से बाहर निकालकर कब्जे  में  लिया। तब कहीं जाकर ट्रेन चालीस मिनट विलम्ब से आठ बजकर 50 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना हुई। जीआरपी युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी रही। मृतक देखने में नेपाली प्रतीत होता है।


Comments