वाराणसी : सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब एंव इलाहाबाद बैंक के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

वाराणसी : सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब एंव इलाहाबाद बैंक के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान



वाराणसी
घनश्याम गुप्ता
तहलका24x7
                  सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब एवं महामृत्युजय रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पीलीकोठी शाखा के तत्वावधान में अनूठी पहल के तहत आगामी 19 मई को वाराणसी में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए नित्य-प्रतिदिन बैंक परिसर मे आने वाले सैकड़ो खाताधारकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से बैंक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता का कार्यक्रम निरन्तर चुनाव तक सभी खाताधारको को शाखा प्रबन्धन एवं बैंक कर्मियो द्वारा मतदान करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इसके साथ ही साथ पम्पलेट बांटकर खाताधारकों को मतदान के लिए जागरूक किया गया 19 मई को वाराणसी में होने वाले मतदान की तिथि तक जो भी खाताधारक बैंक में किसी भी कार्य से आएगा उसे पम्पलेट देकर वोट देने की अपील की जाएगी। उपरोक्त अवसर पर सभी लोग "पहले मतदान फिर जलपान, बैंक कर्मी करे पुकार जागो मतदाता अबकी बार" इत्यादि स्लोगन लिखी हुई तख्तियां भी सभी लोग लिए थे।

उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं शाखा प्रबंधक रितेश त्रिपाठी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र राष्ट्र के विकास मे अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए जरूरी है हम सभी मिलकर निरंतर लोगो से अपील करे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो का मतदान के प्रति रुझान हो। सभी लोगो के संयुक्त प्रयास से ही मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है।  युवा और बुजुर्ग, महिला व पुरुष सभी लोग मतदान में हिस्सा ले हमें ऐसा लक्ष्य बनाना होगा।प्रत्येक मतदाता को चाहिए कि वह मतदान के दिन अपने बूथ पर पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है और उसे अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस महापर्व में लोकतंत्र की रक्षा के भागीदार जरूर बने। मतदाता का वोट मजबूत लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर साबित होता है। ऐसे में मतदाताओं को पूरी निष्ठा के साथ बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,बैंक शाखा प्रबन्धक रितेश त्रिपाठी, संस्था के कोषाध्यक्ष नन्द कुमार टोपीवाले,उपाध्यक्ष अनिल केशरी, प्रिया तिवारी,मधुलिका गुप्ता,डा० मनोज यादव,दुर्गेश कुमार,सुशीला देवी,सन्नी,सुनील, सहित बैंक के कई खाताधारक भी उपस्थित थे।


Comments