जौनपुर : खलिहान व चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग

जौनपुर : खलिहान व चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
             क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में खलिहान, चकमार्ग व तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण हटाने की मांग उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा से की है। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों से मामले की जांच का निर्देश दिया।

गांव निवासी अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. गंगा प्रसाद पाण्डेय ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि आराजी संख्या 1032, 1055, 1060, 1061 आदि राजस्व अभिलेखों में खलिहान, चकमार्ग व तालाब की भूमि आवंटित है। उक्त भूमि पर गांव के लोगों ने अवैध रुप से अतिक्रमण कर तालाब को पाटने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त भूमि पर दबंगई के बल पर पक्का निर्माण भी करा चुके हैं। प्रार्थना पत्र में कहा कि इसके पूर्व भी अनेकों प्रार्थना पत्र दिये जाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो सकी। प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।


Comments