जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार एवं तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाइक रैली
जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार एवं तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाइक रैली
"मजबूत लोकतंत्र की क्या पहचान - मत, मतदाता और मतदान" जैसे नारे रहे गुंजायमान
शाहगंज।
गुलाम साबिर
तहलका 24x7
मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सभा चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान को प्रेरित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उप जिलाधिकारी व जेसीआई शाहगंज संस्कार के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं, समाज सेवियों, कोटेदार, पुलिस ने संयुक्त रूप से मतदाताओ की जागरूकता हेतु बाइक रैली निकाली। जिसमे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव आगे आगे बाइक पर चलते रहे। साथ साथ सैकड़ों बाईक से जेसीआई शाहगंज संस्कार सदस्य, अधिवक्ता और जागरूक जन बाइक से चलते रहे।
रैली शाहगंज तहसील प्रांगण से प्रारम्भ हो कर खुटहन, खेतासराय, जौनपुर रोड, शाहगंज बाजार होते हुए लगभग 40 किलोमीटर तक दूरी तय करने के बाद तहसील मुख्यालय पर समाप्त कर दी गई। रैली के दौरान "सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो", "पहले मतदान फिर जलपान", "मजबूत लोकतंत्र की क्या पहचान - मत, मतदाता और मतदान" जैसे नारे गुंजायमान रहे।
रैली मे तहसीलदार अभिषेक राय, जेसीआई शाहगंज संस्कार अध्यक्ष पंकज सिंह, एखलाक खान, रवि शंकर वर्मा, एडवोकेट राजीव कुमार सिह, उमेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजेश चौबे, राजेश सिंह एडवोकेट, मोहम्मद रजा, तलहा जोहर ईराकी, हसन मेहदी, मोहम्मद आसिफ, डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, अमरेन्द्र सिंह, अमर बहादुर सिंह, संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।



Comments
Post a Comment