जौनपुर : शाहगंज रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर : शाहगंज रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रुप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। फिलहाल सबकुछ सामान्य रहा। 

आतंकी घटनाओं, स्टेशन पर अराजक तत्वों एवं जहरखुरानों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव व जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद के नेतृत्व में जवानों ने स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों व उनके सामानों की जांच की। इस दौरान साइकिल स्टैण्ड, पार्सल घर एवं आरक्षण व सामान्य टिकट खिड़की पर यात्रियों की सघन जांच की गयी। फिलहाल कोई अराजक तत्व नही मिला।

Comments