जौनपुर : क्षेत्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर - अविनाश
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
उत्तर प्रदेश रणजी टीम के क्रिकेट खिलाड़ी अविनाश यादव ने क्षेत्र के उसरहटा स्थित कुबा इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत गांव में बसता है और इन्हीं गावों में प्रतिभाएं जन्म लेती हैं। जरुरत है उन प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाना। एकेडमी का उद्देश्य भी यही होना चाहिए।
कार्यक्रम को रणजी खिलाड़ी खुर्शीद अहमद ने अपने संबोधन में क्रिकेट के खेल की महत्ता को बताते हुए कहा कि भारत ही नहीं विश्व में क्रिकेट के प्रेमी हैं। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत चांस है। मेहनत और लगन से इसमें अपना भविष्य संवारा जा सकता है। कार्यक्रम को रणजी खिलाड़ी अभिषेक पाण्डेय, अण्डर 19 खिलाड़ी जेपी सिंह व मो. राशिद ने भी संबोधित कर खेल की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी की सहयोगी संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष व मण्डल निदेशक जेसी गुलाम साबिर ने किया। संचालन कवि राहुल राज मिश्रा व आभार जेसी एखलाक खान ने प्रकट किया। एकेडमी संचालक प्रवीण कुमार सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जेसी पंकज सिंह, राजेश चौबे, डा. आलोक सिंह पालीवाल, राजेश सिंह एडवोकेट, साकिब खान, इकरार खान, मो. आरिफ, मो. अहमद, ऐश्वर्य पालीवाल, हसन मेंहदी, मो. आसिफ आदि रहे।

Comments
Post a Comment