जौनपुर : अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार

जौनपुर : अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                        टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान अधेड़ को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सारा सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में जीआरपी के जवानों ने यात्री को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर जनपद के राजे सुल्तानपुर निवासी राम सिंह (50) पुत्र रामकरण गुरुवार को टाटा नगर से टाटा अमृतसर एक्सप्रेस सवार होकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने दोस्ती गांठ कर किसी चीज में नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बेहोश होने पर नगदी मोबाइल सहित सारा सामान लूट लिया। सह यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने यात्री को बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारकर चिकित्सालय भर्ती कराया।


Comments