जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी



खेतासराय।
राममूर्ति यादव
तहलका 24x7
                       कस्बा के पोस्ट आफिस मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया। गुरुवार की सुबह उसका शव घर से थोड़ी दूर खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे क्षत विक्षत मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पोस्ट आफिस मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय हरीशचंद्र पुत्र खेमई का बुधवार को परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते बुधवार की रात्रि दो बजे वह घर से चला गया था। गुरुवार को सुबह लोग गेहूं की कटाई करने जा रहे थे। रेलवे लाइन के किनारे हरिश्चंद्र का शव देख परिजनों को सूचित किया। जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गये।


Comments