जौनपुर : खेलते खेलते दिया संदेश मतदान से सुदृढ़ होगा देश, मताधिकार को जानो अपनी शक्ति पहचानो
तहसील प्रशासन ने संस्कार व पत्रकार टीम को 42 रनों से हराया, मतदाता जागरुकता अभियान के तहत खेला गया क्रिकेट मैच
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रविवार को सेन्ट थामस इण्टर कालेज में एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें तहसील प्रशासन की टीम ने जेसीआई शाहगंज संस्कार व पत्रकार टीम को 42 रनों से पराजित किया। मैच देखने के लिए पहुंचे भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने मतदान के लिए शपथ लिया। क्रिकेट मैच के दौरान "मतदान से सुदृढ़ होगा देश" , "मताधिकार को जानो अपनी शक्ति पहचानो", "वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है" जैसे गगनभेदी नारे गुंजायमान रहे।
दोनों टीमों के आपसी परिचय के बाद संस्कार व पत्रकार टीम ने टास जीतकर तहसील प्रशासन को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय व लेखपालों की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।
तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल गौरव ने सबसे अधिक 44 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने। लक्ष्य को भेदने के लिए बैटिंग करने उतरी पत्रकार व संस्कार टीम 13.3 ओवर में 113 रन पर ही सिमट कर रह गयी। क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि रहे प्रधानाचार्य एन्टोनी रोडरिग्स ने मौजूद लोगों को अधिक से अधिक मतदान कराने की शपथ दिलाई। एम्पायर की भूमिका में विद्यालय के अध्यापक चन्द्रशेखर सिंह व रवि सुवन रहे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज के प्राचार्य शाहिद नईम, एख़लाक खान, डॉ आलोक सिंह पालीवाल, संतोष पाण्डेय, फूल कुमार प्रजापति, शारिक खान, मो. आसिफ, मो. साकिब, जितेन्द्र यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment