जौनपुर : मतदाता जागरूकता के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को सेंट थॉमस के मैदान में

जौनपुर : मतदाता जागरूकता के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को सेंट थॉमस के मैदान में 


तहसील प्रशासन बनाम जेसीआई शाहगंज संस्कार व पत्रकार की संयुक्त टीम के बीच होगी टक्कर 


ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने व मतदान के लिए संकल्प लेने की अपील - राजेश कुमार वर्मा 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                  मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रविवार को नगर के सेन्ट थामस इण्टर कालेज के मैदान में सुबह नौ बजे से तहसील प्रशासन बनाम जेसीआई शाहगंज संस्कार व पत्रकारो की संयुक्त टीम के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से मैच में लोगों के पहुंचने व मतदान के लिए संकल्प लेने की अपील की है।

मैच को रोमांचक बनाने के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हैं। दोनों टीमों की तरफ से खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किये जा चुके हैं। प्रशासन की तरफ से एसडीएम, तहसीलदार अभिषेक राय, लेखपाल अनिरुद्ध सिंह, करुण यादव, गौरव, अंकित, रोहित, पंकज, कृष्णदेव, रवीन्द्र, सौरभ सिंह, संजय वर्मा, सत्येंद्र व शैलेन्द्र होंगे। वहीं जेसीआई शाहगंज संस्कार व पत्रकार की संयुक्त टीम में जेसी शोएब इदरीसी, नसीम, नीरज सिंह, सरफराज, अतहर, कफील, विनायक, क्षेमेन्द्र, डा. आलोक सिंह पालीवाल व पत्रकारों में इकरार खान, विवेक, सुशील, अजय सिंह, नौशाद मंसूरी, साकिब खान होंगे।

Comments