जौनपुर : अज्ञात अधेड़ की मौत

जौनपुर : अज्ञात अधेड़ की मौत



शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                   कोतवाली के ठीक पीछे बड़ी मस्जिद के समीप देर रात तड़प रहे 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ को समाजसेवी द्वारा स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिसकी जिला मुख्यालय जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली के पीछे बड़ी पोखरे के पास सफेद रंग की बनियान व कत्थई रंग का जांघिया पहने 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ को तड़पता देखकर उधर से गुजर रहे सबरहद रसूलपुर गांव निवासी व जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष अफजल खान ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन किसी जिम्मेदार के न पहुंचने पर वह स्वयं अपनी कार में लेकर उसे स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एम्बुलेंस को सूचना देने के घंटेभर बाद भी नही पहुंचने पर अफजल पुनः अपनी कार में लेकर जिला चिकित्सालय की ओर रवाना हो गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Comments