जौनपुर : मतदाता जागरूकता के तहत मिनी मैराथन आयोजित
तहसील प्रशासन व जेसीआई शाहगंज संस्कार के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन
"सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो", "वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है" जैसे नारे हुए गुंजायमान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को तहसील प्रशासन व सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के संयुक्त तत्वाधान में एक मिनी मैराथन का आयोजन हुआ।
मैराथन दौड़ सुबह आठ बजे तहसील परिसर से शुरु होकर दस बजे पुनः परिसर में समाप्त हुई। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव व संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, मण्डल निदेशक जेसी गुलाम साबिर के नेतृत्व में शुरू हुई दौड़ रोडवेज, राजकीय पुरुष चिकित्सालय, गल्ला मण्डी, कलेक्टरगंज, कोतवाली रोड, मेन रोड, एराकियाना, पुराना चौक, काली चौरा, भादी, चुंगी तिराहा, नई सब्जी मण्डी, दादर बाईपास होते हुए पुनः तहसील परिसर में समाप्त हुई। कुल छह किमी हुई मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो", "वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है", "लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी" जैसे नारे लगाकर मतदान के लिए लोगों को जागरुक किया।
इस दौरान तहसीलदार अभिषेक राय, जेसी एख़लाक खान, जेसी हसन मेंहदी, जेसी मो. आसिफ, जेसी डा. आलोक सिंह पालीवाल, जेसी इकरार खान, जेसी राजेश सिंह, जेसी संतोष पाण्डेय, जेसी राजेश चौबे, हनुमान प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, जयगुरुदेव, सभासद गणेश चौहान, अर्पित जायसवाल, उमेश अग्रहरि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment