जौनपुर : लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान, धर्म एंव कर्तव्य है मतदान - डॉ अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
के.डी.एस महाविद्यालय में स्काउट गाइड शिविरार्थियों ने मतदान करने का लिया शपथ
मड़ियाहूं।
विरेन्द्र गुप्ता
तहलका 24x7
स्थानीय के.डी.एस महाविद्यालय पाली सुभाषपुर में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिविरार्थियों को मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने एंव अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए का शपथ दिलाया गया।
महाविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिविरार्थियों को उनके अधिकारों को बताया गया की वे लोकतंत्र में अपने मताधिकारों का प्रयोग कर के देश के लिए एक अच्छे प्रतिनिधि को चुन सकते है। इसलिए युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए जिससे मजबूत व स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण हो सके। इस दौरान शिविरार्थियों को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रधानाचार्य व जिला सचिव स्काउट गाइड डॉ अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रताप नारायण तिवारी द्वारा मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अर्चना पाठक, डॉ सुशील तिवारी, विभागाध्यक्ष डॉ इंदु प्रकाश सिंह, जिला संगठन आयुक्त राकेश कुमार मिश्र, ट्रेनिंग काउंसलर अखिलेश कुमार प्रजापति, मनोज विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश यादव, दिनेश दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment