जौनपुर : जावेद साहब की समाजवादी सोच के सभी थे कायल - डॉ शारिक नदीम जावेद
पूर्व विधायक जावेद अंसारी की 5वीं पुण्यतिथि पर जगह जगह हुआ विविध कार्यक्रम
जौनपुर।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
अपनी समाजवादी विचारधारा का लोहा मनवाने वाले पूर्व विधायक जावेद अंसारी की 5वीं पुण्यतिथि पर जिले में कई स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जावेद अंसारी की पुण्यतिथि पर कहीं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया तो कहीं श्रद्धांजलि सभा, गरीब असहाय बच्चों को वस्त्र वितरण तो कहीं कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया।
शाहगंज में आजमगढ़ रोड स्थित ज़ैन हास्पिटल में जावेद अंसारी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया। इस दौरान हास्पिटल संचालक ज़ेया अनवर ने बताया कि जावेद अंसारी जी ने अपनी सोच, काम की शैली से लोगों में एक अलग स्थान स्थापित किया था जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।
वहीं मड़ियाहूँ स्थित मदर जुबैदा पब्लिक स्कूल में श्रंद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र डॉ शारिक नदीम जावेद एवं इंजी. आकिब जावेद द्वारा गरीब असहाय बच्चों को कपड़ा वितरित किया गया। मड़ियाहूँ के मदरसों में क़ुरआन ख्वानी भी करायी गयी।

Comments
Post a Comment