जौनपुर : दोहरे हत्याकांड का हत्यारोपी 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

जौनपुर : दोहरे हत्याकांड का हत्यारोपी 20 हजार का इनामी गिरफ्तार 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                      कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव में हुए दोहरा हत्या काण्ड के हत्यारोपी बीस हजार के ईनामी को कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने सयुंक्त रूप से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के मुताबिक कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह सर्विलांस टीम के निरीक्षक अतुल नारायण सिंह की संयुक्त टीम ने घटना के अभियुक्त धर्मेन्द्र दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे को दीवानी न्यायालय जौनपुर के पास से 315 बोर के तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।

बताते चलें कि उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंग पट्टीदारों ने 10 मार्च की रात राम उग्र दुबे के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग किया था। जिसमें राम उग्र के भाई राम केवल दुबे की मौके पर ही मौत हो गयी थी। दूसरे दिन राम उग्र की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि अरविंद दुबे पुत्र रामकेवल का ईलाज चल रहा है। मामले में मृतक के भाई हरिवंश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम उर्फ जोखेलाल व उसके सात पुत्रों पर हत्या व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना के बाद आरोपियों के फरार होने पर 20-20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। जिसके बाद पांच आरोपी न्यायालय में समर्पण कर दिये। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। राधेश्याम अभी भी फरार चल रहा है।

Comments