जौनपुर : आरपीएफ ने छात्रों एवं ग्रामीणों को हेल्पलाइन 182 के बारे में किया जागरुक
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
आरपीएफ के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में हमराही हेड कांस्टेबल सुखराम सिंह, कांस्टेबल ओमकार मौर्य के साथ बीबीगंज रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें हेल्पलाइन 182 के संबंध में बिलवाई रेलवे क्रासिंग पर छात्रों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
अभियान के तहत ग्रामीणों एवं श्रीविश्वनाथ कालेज के छात्रों को हेल्पलाइन 182 के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि रेल पर पत्थर ना मारे यदि कोई व्यक्ति रेल पर पत्थर मारता है तो तुरंत इसकी सूचना 182 हेल्पलाइन पर दें। यह टोल फ्री नंबर है ट्रेन पर पत्थर मारना कानूनन अपराध है। इसमें किसी भी व्यक्ति, रेल चालक अथवा किसी भी यात्री की जान जा भी सकती है। उन्होंने कहा कि रेल और रेल सम्पत्ति का विशेष ध्यान रखें। ये आपके जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने क्रासिंग पर छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया।

Comments
Post a Comment