जौनपुर : नई नवेली दुल्हन ने किया हंगामा, ससुराल पहुंचते ही पति से माँगा तलाक

जौनपुर : नई नवेली दुल्हन ने किया हंगामा, ससुराल पहुंचते ही पति से माँगा तलाक


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                        पूरी रीति रिवाज और रस्म अदायगी के बाद मायके से ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया। पति के साथ न रहने की जिद और तलाक की मांग पर पूरा मोहल्ला रातभर समझाते ही रह गया। लेकिन विवाहिता अपने पर अड़ी रही। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही।

जानकारी के मुताबिक नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी असलम पुत्र स्व. मो. इदरीस का विवाह जौनपुर साजिदा गर्ल्स स्कूल मोहल्ला निवासी सलामू की बेटी शहनाज से तय हुआ। गुरुवार को बारात सलामू के घर पहुंची। जहां पूरी रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई। देर शाम दुल्हन को लेकर बारात रवाना हो गयी। घर पर पहुंचते ही विवाहिता ने पति के साथ न रहने और संबंध विच्छेद की बात की तो घर में मौजूद परिजन, रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग अवाक रह गये। विवाहिता को लोगों ने काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रही। थक-हार कर परिजनों ने मामले की जानकारी विवाहिता के परिवार व कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी हकीकत जानने का प्रयास किया। लेकिन उसके हठ के आगे बेबस रहे। शुक्रवार को विवाहिता के परिवार के लोग बेटी की ससुराल पहुंचकर मानमनौवल करने में जुटे रहे। दोपहर तक कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर चलता रहा। लेकिन नवेली दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही।


Comments