जौनपुर : पशु चिकित्सक ने बचाई दुम्बा प्रजाति के भेड़ की जान

जौनपुर : पशु चिकित्सक ने बचाई दुम्बा प्रजाति के भेड़ की जान


तीन दिनों से परेशान पशुपालक की आखों से छलका ख़ुशी का आंसू   


शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7 
                    तीन दिनों से प्रसव पीड़ा झेल रही भेड़ प्रसव न होने के कारण मौत के मुंह में जा रही दुम्बा प्रजाति की भेड़ को पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल ने नया जीवन दिया। डॉ पालीवाल ने आपरेशन कर दो मादा बच्चे को जन्म कराया। 

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थानान्तर्गत अबडीहां गांव निवासी गुड्डू मिर्जा ने दुम्बा प्रजाति की भेंड़ पाला है। प्रसव के समय टारसन (बच्चेदानी) मुड़ जाने से भेंड़ का प्रसव नही हो पा रहा था। तीन दिनों से प्रसव पीड़ा झेल रही भेड़ को पशु पालक अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल के पास लेकर पहुचें। जहां चिकित्सक ने पशु का आपरेशन कर दो मादा बच्चे पैदा कराया। फिलहाल तीनों स्वस्थ्य हैं। वहीँ पशुपालक गुड्डू मिर्जा के मुताबिक उक्त दुम्बा प्रजाति की भेड़ सऊदी अरब से लगभग 1 लाख रुपये में लाया था और उससे बेहद लगाव भी हो गया था। डॉ पालीवाल ने मेरे पशु को नया जीवन देकर बड़ा उपकार किया है ईश्वर डॉ को सेहतमंद रखे। 


Comments